शिकायत कैसे दर्ज करें?
एक मंच जहां आप शीघ्र निवारण के लिए अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं
सेंट्रलाइज्ड पब्लिक ग्रीवेंस रिड्रेस एंड मॉनिटरिंग सिस्टम (CPGRAMS) NICNET पर एक ऑनलाइन वेब-सक्षम प्रणाली है जिसे NIC द्वारा, लोक शिकायत निदेशालय (DPG) और प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (DARPG) के सहयोग से विकसित किया गया है। CPGRAMS वेब तकनीक पर आधारित एक ऐसा मंच है जिसका प्राथमिक उद्देश्य पीड़ित नागरिकों द्वारा मंत्रालयों/विभागों/संगठनों को कहीं से भी और कभी भी (24×7) आधार पर शिकायतें जमा करने में सक्षम बनाना है, जो इन शिकायतों के त्वरित और अनुकूल निवारण के लिए छानबीन करते हैं और कार्रवाई करते हैं। इस पोर्टल पर सिस्टम द्वारा जनरेट किए गए विशिष्ट पंजीकरण नंबर (unique registration number) के माध्यम से शिकायतों को ट्रैक करने की सुविधा भी दी गई है।
ऐसे मुद्दे जिन्हें निवारण के लिए नहीं लिया जाता है
-
विचाराधीन (Subjudice) मामले या किसी न्यायालय द्वारा दिए गए निर्णय से संबंधित कोई भी मामला।
-
व्यक्तिगत और पारिवारिक विवाद।
-
आरटीआई (RTI) से संबंधित मामले।
-
ऐसी कोई भी बात जो देश की प्रादेशिक अखंडता या अन्य देशों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंधों पर प्रभाव डालती हो।
-
सुझाव।
विजिट करें: https://pgportal.gov.in/
डीसी कार्यालय, किफायर, नागालैंड-798611
स्थान : कलेक्ट्रेट | शहर : किफायर | पिन कोड : 798611