माउंट सारामाती
श्रेणी
Natural / Scenic beauty
सारामती एक ऐसी चोटी है जो नागालैंड राज्य और सागाइंग क्षेत्र, बर्मा की पहाड़ी सीमा पर अपने आसपास की चोटियों से ऊँची उठती है। यह नागालैंड के किफ़िरे ज़िले में थनामिर गाँव के पास स्थित है। 3,826 मीटर की ऊँचाई और 2,885 मीटर की प्रमुखता (prominence) के साथ, सारामती दक्षिण पूर्व एशिया की अत्यधिक प्रमुख (ultra-prominent) चोटियों में से एक है। यह नागालैंड के प्राचीन वनों (Pristine Forest) में से एक का निवास स्थान है और यहाँ विभिन्न प्रकार की वनस्पतियाँ एवं जीव-जंतु पाए जाते हैं।
कैसे पहुंचे:
हवाई मार्ग से
दीमापुर सबसे नज़दीकी हवाई अड्डा है।
ट्रेन से
दीमापुर सबसे नज़दीकी रेलवे स्टेशन है।
सड़क मार्ग से
किफायर, दीमापुर से सड़क मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है, जहाँ सरकारी और निजी बस तथा टैक्सी सेवाएँ उपलब्ध हैं।