माउंट सारामाती, किफिरे

सारामती एक ऐसी चोटी है जो नागालैंड राज्य, भारत और सागाइंग क्षेत्र, बर्मा की पहाड़ी सीमा पर अपने आसपास की चोटियों से ऊँची उठती है। यह नागालैंड के किफ़िरे ज़िले में थनामिर गाँव के पास स्थित है।

3,840 मीटर की ऊँचाई और 2,885 मीटर की प्रमुखता (prominence) के साथ, सारामती दक्षिण पूर्व एशिया की अत्यधिक प्रमुख (ultra-prominent) चोटियों में से एक है।